{"_id":"5ad0ffd14f1c1ba1098b4605","slug":"161523646417-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण देकर छात्राओं का किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण देकर छात्राओं का किया जागरुक
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। बीआरसी कार्यालय पर उच्च प्राथमिक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को जागरूक करने हेतु प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बालिकाओं को मीना मंच के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुरक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का प्रशिक्षण दिया गया।
ब्लाक संसाधन केंद्र पर मीना मंच पर आधारित उच्च प्राथमिक विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल ने कहा कि स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत कोई भी बालक व बालिका स्कूल जाने से वंचित ना रहे। आर्ट ऑफ लिविंग की डॉ. अंजू शर्मा, शालू जालौत्रा व बीना गोयल ने बालिकाओं को योग व ध्यान मुद्रा का प्रशिक्षण दिया। महिला कांस्टेबल कुसुम और रीना भाटी ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सड़क सुरक्षा के साथ-साथ महिला सुरक्षा के बारे में बताया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक इंदु कटारिया ने स्वास्थ्य व स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता सोहंजनी तगान की ग्राम प्रधान रुचि त्यागी और संचालन मौहम्मद इरशाद ने किया। मौके पर वार्डन गीता देवी, अलका गुप्ता, सीमा, रेखा, सरोज सैनी, यासमीन, ईशा राठी, सौरभ गुप्ता, सुरेंद्र सैनी, रजनीश कुमार, संदीप मलिक, गुलजार, परवीन आदि मौजूद रहे।