फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कानून व्यवस्था पहली प्राथमिकता: डीएम

कानून व्यवस्था पहली प्राथमिकता: डीएम

Sat, 03 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
कानून व्यवस्था पहली प्राथमिकता: डीएम
मुजफ्फरनगर। जिले में नवनियुक्त जिलाधिकारी के रूप में राजीव शर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। ट्रेजरी पहुंचकर उन्होंने चार्ज लिया और अपने ऑफिस में बैठकर अफसरों का परिचय लिया। शर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता होगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर फोकस रहेगा। शर्मा की मुजफ्फरनगर में डीएम के रूप में पहली पोस्टिंग है।
विज्ञापन

कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलक्ट्रेट स्थित अपने ऑफिस में पत्रकारों से वार्ता में डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि जिले की जनता की संरक्षक के रूप में वह काम करेंगे। अपने दरवाजे से जनता को निराश किसी पीड़ित को निराश नहीं जाने देंगे। बताया कि 1984 में नौकरी की शुरुआत की। हमीरपुर में एसडीएम रहे। कानपुर में सिटी मजिस्ट्रेट और सीडीओ रहे। लगभग 30 जिलों में एसडीएम, एडीएम के पदों पर नौकरी की। वर्तमान में विशेष सचिव लोनिवि में कार्यरत थे। जनसमस्याओं के निराकरण के लिए सुबह साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे तक कलक्ट्रेट में जनता की समस्या सुनेंगे। इस अवसर पर सीडीओ अंकित अग्रवाल, आईएएस गजल भारद्वाज, एडीएम वित्त सियाराम मौर्य, एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा, जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed