फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आयुष चिकित्सकों की तैनाती को लेकर पहल

आयुष चिकित्सकों की तैनाती को लेकर पहल

Tue, 19 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
आयुष चिकित्सकों की तैनाती को लेकर पहल
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

आयुष चिकित्सकों की सीएचसी और पीएचसी केंद्रों पर नियुक्ति को लेकर पहल शुरू हो गई है। आयुष से 14 चिकित्सक एलोपैथिक विभाग में तैनात किए जाएंगे। यह चिकित्सक आयुर्वेदिक के साथ एलोपैथ की दवाईयां भी लिख सकेंगे। हालांकि इसको आयुष विभाग ने एक आपत्ति जताई है, जिसमें चिकित्सक के साथ पूर्ण स्टाफ को तैनात किए जाने का पक्ष रखा है, ताकि आयुर्वेदिक की डिस्पेंसरी बंद होने से बचाई जा सके।

प्रदेशभर में चिकित्सकों की भारी कमी है, जिसके चलते सैकड़ों मरीजों पर एक चिकित्सक तैनात है। इससे इलाज में समस्याएं खड़ी हो गई है। ऐसे में चिकित्सकों का टोटा दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने आयुष विभाग से डॉक्टरों की नई तैनाती की योजना बनाई है। आयुष के चिकित्सकों को नजदीकी प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनाती देने का निर्णय लिया है। स्थानीय स्तर पर विभाग ने जांच कर 14 चिकित्सकों को नजदीकी सीएचसी-पीएचसी पर तैनात किए जाएंगे। इनकी तैनाती के लिए पहल शुरू हो गई है। हालांकि आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति से पहले विभाग ने कुछ आपत्ति जताई है, क्योंकि आयुष की डिस्पेंसरी से चिकित्सकों के जाने से प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में विभाग चाहता है कि चिकित्सक के साथ डिस्पेंसरी भी सीएचसी-पीएचसी पर शिफ्ट की जाए, ताकि आयुर्वेदिक का भी पूर्ण कार्य चलता रहे। आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ आशा बजाज ने बताया कि उनके विभाग से 14 चिकित्सकों को स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात किए जाने की लिस्ट तैयार की गई है। लेकिन, विभाग चाहता है कि चिकित्सक के साथ डिस्पेंसरी, समस्त स्टाफ को भी नजदीकी सीएचसी-पीएचसी पर तैनाती मिले। इसको लेकर डीएम से मिला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed