{"_id":"59876b714f1c1b671c8b47ed","slug":"161502047089-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़ाना व विज्ञाना गांव में कटी महिलाओं की चोटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढ़ाना व विज्ञाना गांव में कटी महिलाओं की चोटियां
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना और विज्ञाना में कटी महिलाओं की चोटियां
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
महिलाओं की चोटियां कटने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब बुढ़ाना और विज्ञाना में दो महिलाओं की चोटी कटी हुई मिली। घटना के बाद दोनों बेहोश हो गईं।
गांव विज्ञाना में नफीस की पत्नी गुलशन (24) रविवार सुबह करीब नौ बजे घर पर खाना बना रही थी। पति और बच्चे घर पर थे। खाना बनाने के बाद कमरे में रखे फोन की घंटी बजी तो गुलशन फोन सुनती हुई कमरे से बाहर आई। इसी दौरान गुलशन की चुटिया कट गई। परिवार के सदस्यों ने कटी चुटिया उसको दिखाई तो वह बेहोश हो गई। परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने घर में किसी को आते जाते हुए भी नही देखा है। इसके अलावा विज्ञाना गांव में ही देर रात आंगन में बंधी सहूद की भैंस की पूंछ भी कटी हुुई मिली। उधर, कस्बे की सफीपुर पट्टी कन्हैया नगर में अब्दुल्ला की पत्नी शबाना परवीन भी रविवार को सुबह नौ बजे घर पर खाना बना रही थी। खाना बनाने के बाद वह उठकर कमरे में जाने लगी तो इसी दौरान उसकी चुटिया भी कटकर नीचे गिर गई। परिवार ने उसको कटी चोटी दिखाते हुए घटना के बारे में पूछा तो वह बेहोश हो गई। इस घटना से सफीपुर पट्टी की महिलाओं में दहशत व्याप्त है। इसके अलावा शनिवार रात चन्धेड़ी रोड पर भारत टाकिज कालोनी में भी किसी युवती की चुटिया कटने की अफवाह उड़ती रही। घटना के बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।