{"_id":"5d1513b08ebc3e3cd2726ff5","slug":"156166236417-muzaffarnagar-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया बाधित
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी से कॉलेजों में मेरिट सूची दोपहर बाद तक ही आ पाई, इस कारण कॉलेजों में बृहस्पतिवार को काफी कम एडमिशन हुए। कॉलेजों के सामने एक नई समस्य यह पैदा हो गई है कि अब से पहले जिन छात्रों के प्रवेश किए उनके नाम ही नई सूची से गायब हो गए हैं। छात्र फीस जमा कर चुके हैं, लेकिन यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर लॉगिन नहीं हो पा रहा है।
डिग्री कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया इस बार पहले दिन से ही बाधित है। विश्वविद्यालय ने जो सूची जारी की उनमें लगातार खामियां हैं। पहली सूची बृहस्पतिवार को तीसरी बार जारी हुई। छात्रों ने बुधवार को पूरे दिन इंतजार किया। बृहस्पतिवार को दोपहर तक कॉलेजों में इंतजार कर वे वापस चले गए, तब दोपहर बाद लिस्ट जारी हुई। इस कारण कॉलेजों में काफी कम एडमिशन हुए। एसडी डिग्री कॉलेज में केवल 21 एडमिशन हो पाए। डीएवी में एक भी एडमिशन नहीं हुआ। छोटूराम डिग्री कॉलेज में केवल दो एडमिशन हुए। जैन कन्या डिग्री कॉलेज में 18 छात्राओं ने प्रवेश लिया। कॉलेजों को अब नई समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज ने अब से पूर्व जिन छात्रों का एडमिशन लिया है उनमें से नई लिस्ट में काफी नाम गायब हो गए हैं। छात्र फीस जमा कर चुके हैं, लेकिन वेबसाइट पर उनका प्रवेश नहीं हो पाया है। छोटूराम कॉलेज में 85 एडमिशन हुए इनमें से नई सूची में केवल 16 ही हैं। जैन डिग्री में 25 छात्रा नई सूची में नहीं है। डीएवी में 22 छात्रों के सामने यह परेशानी खड़ी हो गई है। एसडी डिग्री में भी काफी छात्र ऐेसे हैं। कॉलेज प्रशासन इस समस्या को लेकर लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन से बात कर रहा है।