फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कार्यों में लापरवाही करने वाले टीचरों पर होगी कार्रवाई

कार्यों में लापरवाही करने वाले टीचरों पर होगी कार्रवाई

Fri, 28 Jun 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
कार्यों में लापरवाही करने वाले टीचरों पर होगी कार्रवाई
बुढ़ाना। स्कूल खुलने से पहले खंड शिक्षाधिकारी ने अपने क्षेत्र के सभी 123 स्कूलों के प्रधानाध्यापक और प्रधानाध्यापिकाओं की बैठक लेकर उन्हें जिम्मेदारियों से अवगत कराया। चेतावनी दी कि अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन न करने और कार्यों में लापरवाही करने वाले टीचरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी विकास कुमार ने बृहस्पतिवार को बीआरसी पर बैठक लेकर टीचरों से कहा कि अपने-अपने स्कूल में बालक व बालिकाओं की संख्या में बढ़ोतरी की जाए। स्कूल की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्कूल के सभी शौचालयों की सफाई पर भी ध्यान रहेगा। टीचर अपने अवकाश का अंकन उपस्थिति व पत्रव्यवहार रजिस्टर में नियमानुसार करेंगे। उपस्थिति व पत्रव्यवहार रजिस्टर में ओवरराइटिंग अथवा फ्लूड आदि का प्रयोग नहीं किया जाएगा। किसी भी अभिलेख के साथ छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। मौके पर एबीआरसी आनंदपाल मलिक, सोमदत्त शर्मा, राजिल मलिक, अनूप बंसल, देवेंद्र शर्मा, संजीव कुमार, अनिल कुमार, सुरेंद्रपाल सहित कार्यालय का सारा स्टाफ आदि मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed