फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू ने तहसील कब्जाई, मीनाक्षी चौक पर लगाया जाम

भाकियू ने तहसील कब्जाई, मीनाक्षी चौक पर लगाया जाम

Fri, 28 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने तहसील कब्जाई,  मीनाक्षी चौक पर लगाया जाम
भाकियू ने तहसील कब्जाई, मीनाक्षी चौक पर लगाया जाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार के बिजली दरें बढ़ाने के निर्णय के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने तहसीलों पर धरना-प्रदर्शन किया। तहसील सदर में किसानों ने पूरी तरह कब्जा कर लिया। तहसील गेट पर पर ट्रैक्टर खड़ा कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम सदर के ऑफिस में ट्रैक्टर घुसा दिया। प्रदर्शनकारियों ने सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी दिया। इससे पहले तहसील जाते समय सुबह भाकियू कार्यकर्ताओं ने कुछ देर के मीनाक्षी चौक पर जाम भी लगाया।

किसानों ने तहसील सदर पर सुबह से ही कब्जा जमा लिया। तहसील में जाते समय चरथावल आदि क्षेत्रों के किसानों ने मीनाक्षी चौक पर जाम लगा दिया। कुछ देर जाम लगाने के बाद तहसील में पहुंच गए। तहसील में पहुंचकर एसडीएम ऑफिस और तहसील गेट पर ट्रैक्टर खड़े कर तहसील के कार्य बंद करा दिए। भाकियू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक के नेतृत्व में एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र को सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि विद्युत नियामक आयोग द्वारा प्रस्तावित बिजली दरों को स्वीकृति न दी जाए। किसानों को निजी नलकूप के लिए बिजली नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाए। देश के छह राज्यों में राज्य सरकारों द्वारा ऐसा किया जा रहा है। सभी का नलकूप कनेक्शन देने, किसानों का गन्ना भुगतान करने, किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने आदि 17 मांगे रखी गई। किसानों में धर्मेंद्र मलिक के साथ नवीन राठी, धीरज लाटियान, सतेंद्र ठाकुर, बिट्टू राठी, इरशाद फरीदी, विकास शर्मा, मांगेराम त्यागी, कुशलवीर सिंह, अंकित चौधरी, शाहिद आलम, अमरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed