{"_id":"5d0931848ebc3e124660cf22","slug":"15608835746-devband-news4","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड के पशुधन राज्यमंत्री ने गुनारसा गांव में जनसमस्याएं सुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड के पशुधन राज्यमंत्री ने गुनारसा गांव में जनसमस्याएं सुनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पशुधन राज्यमंत्री ने गुनारसा गांव में जनसमस्याएं सुनीं
देवबंद (सहारनपुर)। उत्तराखंड के पशुधन राज्यमंत्री विनोद आर्य ने मंगलवार को गांव गुनारसा स्थित जनसेवा संस्थान द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर पर कई सरकारी सेवाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने 55 लोगों को प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान के अंतर्गत प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
राज्यमंत्री विनोद आर्य ने सेंटर पर संचालित एलईडी बल्ब बनाने के कार्य को सुचारू करते हुए कहा कि गांव का युवक धर्मेंद्र एलईडी बल्ब बनाकर सेवा करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य की सभी सुविधाएं इस सेंटर पर उपलब्ध होंगी। रोजगार के अवसर भी यहां उपलब्ध होंगे। पश्चिम उत्तर प्रदेश राष्ट्र निर्माण प्रभारी सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि राज्यमंत्री के आगमन से ग्रामीणों की सरकार के प्रति आस्था बढ़ी है। मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट डिजिटल इंडिया का सपना साकार हो रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने राज्यमंत्री से खुलकर संवाद किया। सुदर्शन राष्ट्र निर्माण के राज्य प्रभारी अमित चौहान ने कहा कि आज उत्तराखंड की सभी ग्राम पंचायत वाई फाई से जुड़कर पूर्णतया डिजिटल हो चुकी हैं। सीएससी के जिला प्रबंधक विकास त्यागी और शहजाद अहमद ने सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में रणवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, चौधरी संतोष सिंह, रविंद्र सिंह और श्रवण सिंह आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता तेजपाल सिंह और संचालन अमित धीमान ने किया। इस मौके पर गौरव पुंडीर, तुषार शर्मा, अमित राणा, अंकुर कुमार, मुकुल धीमान, वर्षा, ओमवीर सिंह, किरणपाल, मुकेश, नवीन, कन्हैया, अमर प्रताप, सूरज आदि रहे।