फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रदेश सरकार धूमधाम से मनाएगी गुरूनानक देव महाराज का 550वां वार्षिकोत्सव

प्रदेश सरकार धूमधाम से मनाएगी गुरूनानक देव महाराज का 550वां वार्षिकोत्सव

Fri, 14 Jun 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार धूमधाम से मनाएगी गुरूनानक देव महाराज का 550वां वार्षिकोत्सव
कानपुर से अयोध्या तक निकाला जाएगा नगर कीर्तन : बेदी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 550 वां प्रकाशोत्सव उत्तर प्रदेश सरकार धूमधाम से मनाएगी। इस अवसर पर निकलने वाला नगर कीर्तन लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर रुकेगा और वहां कीर्तन दरबार आयोजित होने के बाद गुरु का लंगर बरताया जाएगा।

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी ने दूरभाष पर बताया कि गुरुनानक देव जी महाराज के 550 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में सिख समाज के लोगों के साथ बैठक करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर इसी माह नगर कीर्तन कानपुर से अयोध्या तक निकाला जाएगा। रात में उसका विश्राम लखनऊ में कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर कीर्तन के लखनऊ पहुंचने पर उनके आवास पर कीर्तन दरबार आयोजित कर गुरु का लंगर बरतेगा। सरदार बेदी ने बताया कि नगर कीर्तन गुरुनानक देव जी चरण स्पर्श प्राप्त भूमि अयोध्या पर पहुंचकर संपन्न होगा। अक्तूबर में राष्ट्रीय स्तर का सिख सम्मेलन होगा। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व देवबंद की संगतें भी शामिल होंगी। इस दौरान राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, उ.प्र. पंजाबी अकादमी के अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, गुरभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed