फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सरधना और बुलंदशहर ने जीते फाइनल मैच

सरधना और बुलंदशहर ने जीते फाइनल मैच

Fri, 14 Jun 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
सरधना और बुलंदशहर ने जीते फाइनल मैच
मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर ने जीते फाइनल मैच
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में चल रही दो दिवसीय ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। महिला वर्ग में मुजफ्फरनगर स्टेडियम तथा पुरुष वर्ग में टांडा क्लब मुजफ्फरनगर की टीम ने फाइनल मैचों पर कब्जा किया।
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन महिला वर्ग का पहला सेेमीफाइनल सेंट जोसफ कॉलेज सरधना व जैन कन्या मुजफ्फरनगर की टीम के बीच खेला गया। सरधना की टीम 12-06 से विजयी रही। दूसरे सेमीफाइनल में मुजफ्फरनगर स्टेडियम की टीम ने वैदिक पुत्री टीम को 16-07 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में मुुजफ्फरनगर स्टेडियम की टीम ने सेंट जोसफ कॉलेज सरधना को एकतरफा मैच में 12-03 के पराजित कर फाइनल पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मुुजफ्फरनगर स्टेडियम की टीम ने बागपत को 21-08 तथा दूसरे सेमीफाइनल में टांडा क्लब बुलंदशहर की टीम ने जेएनवी सहारनपुर को 18-16 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में टांडा क्लब बुलंदशहर ने मुजफ्फरनगर स्टेडियम को 18-16 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। मुख्य अतिथि संगीतकार नदीम ने कहा कि खेल में जीतने वाले से अधिक महत्वपूर्ण हारने वाला होता है, क्योंकि वह परिणाम की चिंता किए बिना खेल भावना से अपना प्रदर्शन करता है। प्राचार्य डा. सचिन गोयल ने कहा कि हार-जीत एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं। हमें सदैव अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर डा. सिद्घार्थ शर्मा, केपी सिंह, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष अंकित धामा, रामकुमार, अभिलाषा, चांदनी, मुकेश कुमार, सौरभ गिरि, दीपक मलिक, डा. नावेद, डा. रवि अग्रवाल, डा. अमित कुमार, एकता, सपना, शिया, स्वाति, विंशु, विपाशा, कुशलवीर, संकेत जैन, कृष्ण कुमार, प्रिंस चौधरी, आशीष पाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed