{"_id":"5ce83451bdec2207215a4f8b","slug":"155872166720-devband-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे जुमा पर अल्लाह से मांगी गुनाहों की तौबा, खुशहाली के लिए दुआ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे जुमा पर अल्लाह से मांगी गुनाहों की तौबा, खुशहाली के लिए दुआ की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे जुमा पर अल्लाह से मांगी गुनाहों की तौबा, खुशहाली के लिए दुआ की
देवबंद (सहारनपुर)। रहमत और बरकतों वाले मुकद्दस रमजानुल मुबारक के तीसरे जुमा की नमाज नगर व देहात क्षेत्र में लोगों ने अकीदत के साथ अदा की तथा मुल्क में अमनो अमान, समृद्धि की दुआ की।
मरकजी जामा मस्जिद में दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मुफ्ती आरिफ कासमी ने रमजान के तीसरे जुमा की नमाज अदा कराई। साथ ही अकीदतमंदों को रमजान के तीसरे अशरे की जानकारी देते हुए उनसे बारगाह-ए-इलाही में हाथ फैलाकर रमजान का महीना खत्म होने से पहले अल्लाह से अपने गुनाहों को माफ करा लिए जाने की नसीहत दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने आसपास की मस्जिदों में एतेकाफ (एकांतवास) करने का आह्वान किया। प्रसिद्ध रशीदिया मस्जिद में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने नमाज अदा कराई। नमाज उपरांत उन्होंने रमजान की विशेषता पर बयान करते हुए दुआ कराई। मस्जिद काजी, सुभाष चौक स्थित मस्जिद महमूद, पठानपुरा की मस्जिद, मस्जिद आलीशान, किला मस्जिद, मस्जिद रहम बीबी, दगड़ो वाली मस्जिद समेत प्रमुख मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा हुई। जिसके बाद देहात क्षेत्र से भारी संख्या में लोगों ने बाजार में ईद की, जिसके चलते पूरे दिन नगर के बाजार गुलजार रहे।
एक आदमी का फितरा 32 रुपये
देवबंद। दारूल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मुफ्ती आरिफ कासमी ने जामा मस्जिद में नमाज उपरांत बताया कि एक व्यक्ति का फितरा 1.633 किलोग्राम गेहूं या उसके बराबर उसकी कीमत 32 रुपये जबकि आटे की कीमत 36 रुपये, 3.266 किलोग्राम जौ या उसकी रकम के हिसाब से 72 रुपये फितरा अदा करना है।