{"_id":"5c801cd3bdec22143356beb1","slug":"151551899859-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक के खिलाफ ठोस कदम उठाएं सरकार- असजद मदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक के खिलाफ ठोस कदम उठाएं सरकार- असजद मदनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशहित में आतंकवाद का खात्मा जरूरी असजद मदनी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के इजलास में मौलाना सैय्यद असजद मदनी ने पुलवामा में सैनिकों पर हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंक को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार को आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की तरफ बुरी नजर से देखने वाले दुश्मन को भी सबक सिखाना चाहिए।
कस्बे के होली चौक सामुदायिक केंद्र पर जमीयत उलमा-ए-हिंद की शाखा बुढ़ाना द्वारा इजलास का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित इजलास में मुख्य अतिथि मौलाना सैय्यद असजद मदनी ने कहा कि पुलवामा में सेना के जवानों पर हुआ आतंकी हमला बेहद शर्मनाक घटना है। उन्होंने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि सरकार को देश से आतंकवाद का सफाया करने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। आतंकवादी देश की जड़ें खोखली करने पर लगे हुए हैं। केंद्र सरकार जब तक आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम नही उठाएगी हमारी सेना के जवान शहीद होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश की तरफ बुरी नजर से देखने वाले दुश्मनों को भी सरकार को सबक सिखाना चाहिए। कुछ लोग आतंकवाद को धर्म से जोड़कर पेश करने की कोशिश करते हैं, जो बेहद गलत है। जमीयत ने आतंकवाद के खिलाफ समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके आतंकवाद की मुखालफत की है। अयोध्या में विवादित ढांचे के मामले में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की सुलह की राय को हमने कुबूल किया है। हाफिज शेरदीन ने कहा कि आज समाज के अंदर विभिन्न बुराइयाँ पैदा हो गई हैं। अज्ञानता व नशा आदि बुराइयों को समाज से दूर करना चाहिए। इस मौके पर मुफ्ती यामीन कासमी, शुऐब आलम, नसीम, शहजाद, असगर, नईम, अब्दुल जब्बार, अब्दुल गफ्फार, इसरार, रिजवानुल हक, जाहिद , अब्दुल, आकिल कारी सद्दाम, अब्दुल कादिर व आसिफ कुरैशी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के बाद जमीयत के विभिन्न कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।