फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   टायर फटने से गंगनहर में गिरी बारातियों की कार

टायर फटने से गंगनहर में गिरी बारातियों की कार

Mon, 05 Nov 2018 01:01 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
टायर फटने से गंगनहर में गिरी बारातियों की कार
भोपा (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड से ककरौली क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा जा रहे बारातियों की कार का टायर अचानक फट गया। जिस कारण कार बेकाबू होकर बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। राहगीरों और पुलिस ने ने सभी कार सवारों को सकुशल बाहर निकाल लिया। हादसे में दूल्हे के भाई समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुड़की से सटे भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी पूर्व प्रधान शमशाद के बेटे की शादी ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी युवती से तय हुई थी। रविवार को बारात कई वाहनों में कम्हेड़ा जा रही थी। इनमें से एक कार में दूल्हे का भाई सलमान भी अपने साथियों के साथ सवार था। नहर पटरी से होते हुए जैसे ही उक्त कार तिस्सा रजबहे के मोड़ पर पहुंची, अचानक कार का टायर फट गया। इससे बेकाबू हुई कार गंगनहर की बाउंड्री वॉल को तोड़ते हुई नहर में जा गिरी। हाल में गंगनहर बंद होने से उसमें पानी नहीं था, जिसके चलते कार सवार युवकों को मामूली चोटें ही आईं। कार के सूखी गंगनहर में गिरने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए कार सवारों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। सूचना पर डायल-100 के साथ ही सीओ भोपा राममोहन शर्मा, इंस्पेक्टर बीपी सिंह व ककरौली एसओ जितेंद्र कुमार अंबावत भी मौके पर जा पहुंचे और सभी घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। सूचना पर कुछ ही देर में घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजन ही घायल दूल्हे के भाई सलमान व नईम सहित अन्य को उपचार के लिए निजी डॉक्टर के यहां लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed