{"_id":"5ab2a6234f1c1bbe758b6b7b","slug":"151521657379-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के प्रीमियम पर जीएसटी का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के प्रीमियम पर जीएसटी का विरोध
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेन्टस एसोसिएशन ने नवीन मंडी स्थल की दुकानों के प्रीमियम में जीएसटी लगाने का विरोध किया है। अध्यक्ष संजय मित्तल और मंत्री श्याम सिंह सैनी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को भेजे पत्र में कहा कि मुजफ्फरनगर में एशिया की सबसे गुड़ मंडी है। यहां मंडी समिति द्वारा दुकानों के प्रीमियम पर जीएसटी लिया जा रहा है। सभी व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं। जीएसटी के कारण दुकानों की कीमत और किराये में काफी बढ़ोत्तरी हो गई है। सरकार की यह तुगलकी नीति है, जिसे व्यापारी सहन नहीं कर सकता। जिले में गुड़ माफिया प्रतिदिन करोड़ों के राजस्व की चोरी कर रहे हैं, सरकार ऐसे लोगों पर ध्यान नहीं है, जो नंबर एक में अपना व्यापार कर रहे हैं उनका शोषण किया जा रहा है।
बालाजी जयंती समारोह 31 को
मुजफ्फरनगर। गांव संधावली में 31 मार्च को बालाजी जयंती का आयोजन होगा। जयंती की तैयारी को लेकर बैठक हुई। जयप्रकाश उपाध्याय, कीर्तन पाल प्रधान, ऋषिपाल कश्यप, त्रिलोकीनाथ, संजीव पाल, प्रवीण उपाध्याय, रविंद्र कश्यप आदि रहे।
वैश्विक व्यापार पर बैठक
मुजफ्फरनगर। आईआईए की 22 मार्च को मेरठ रोड स्थित एक रेस्टारेंट में होगी। शाम साढे़ छह बजे होने वाली बैठक में वैश्विक व्यापार और जीएसटी रिफंड पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
केवीके बघरा में होगी रागिनी संध्या
मुजफ्फरनगर। आकाशवाणी नजीबाबाद और कृषि विश्व विद्यालय मेरठ के तत्वाधान में 23 मार्च को केवीके बघरा में रागिनी संध्या और गोष्ठी का आयोजन होगा। रागिनी के मशहूर कलाकार सेठपाल और साथी यहां किसानों के सामने अपनी प्रस्तुति देंगे। जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि कार्यक्रम में उनके विभाग का भी सहयोग रहेगा। आकाशवाणी के माध्यम से गन्ना किसानों को विभिन्न जानकारी दी जाएगी।