{"_id":"6a90399273e5ac303707af7d","slug":"murder-of-haryanvi-singer-i-am-from-west-up-i-won-t-be-intimidated-i-won-t-pay-extortion-money-2026-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी गायक की हत्या: 'वेस्ट यूपी का हूं, घबराने वाला नहीं हूं, रंगदारी नहीं दूंगा’, अंकित का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणवी गायक की हत्या: 'वेस्ट यूपी का हूं, घबराने वाला नहीं हूं, रंगदारी नहीं दूंगा’, अंकित का वीडियो वायरल
Fri, 28 Aug 2026 12:20 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:20 AM IST
सार
अंकित की हत्या के बाद उनके पिछले वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी दो वीडियो सामने आए, जिनमें रंगदारी की ओर इशारा किया जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने रंजिश के साथ ही रंगदारी के बिंदु को भी जांच में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
अंकित बालियान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद उनकी सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई पुरानी वीडियो लगातार सामने आ रही हैं। अब अंकित की एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं, ‘मैं वेस्ट यूपी का हूं, किसी से घबराने वाला नहीं हूं। किसी को रंगदारी नहीं दूंगा।’ वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में रंगदारी के एंगल को भी शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंकित का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में वह बेखौफ अंदाज में अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। उनके बयान को अब हत्याकांड से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि वीडियो कब का है और इसे बनाने के पीछे उस समय की परिस्थितियां क्या थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी के एंगल से भी जांच तेज
अंकित की हत्या के बाद पुलिस अब हर संभावित पहलू की जांच कर रही है। पुरानी रंजिश और रोहतक में करीब छह माह पहले हुए विवाद के साथ-साथ रंगदारी के एंगल को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस यह पता करने में जुटी है कि क्या अंकित को कभी रंगदारी के लिए धमकी मिली थी या किसी गिरोह से उसका कोई विवाद चल रहा था।

कल भी वायरल हुई थीं दो वीडियो
अंकित बालियान के दो अन्य वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अब एक और वीडियो सामने आने से हत्याकांड की जांच को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस किसी एक वजह को हत्या का कारण मानकर नहीं चल रही है। कई एंगल पर जांच चल रही है।
ये भी देखें...
हरियाणवी गायक की हत्या: टिल्लू-गोगी की दुश्मनी जैसी कहानी में उलझा अंकित हत्याकांड, रंजिश पर पुलिस का फोकस

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन