फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी भयंकर आग

शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी भयंकर आग

Tue, 30 Jan 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से गोदाम  में लगी भयंकर आग
मीरापुर। कस्बे के मैन बाजार में पुस्तक विक्रेता चुन्नीलाल खुराना की लक्की बुक डीपो एंड जनरल स्टोर नामक दुकान है। सोमवार सुबह नौ बजे बिजली के आते ही दुकान के पीछे बने गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलते देख पड़ोसी डेयरी मालिक कृष्ण कुमार ने चुन्नीलाल को सूचना दी। चुन्नीलाल ने गोदाम खोला तो गोदाम में रखे सामान स्टेशनरी आदि में आग लगी थी। किसी तरह दुकानदारों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आग से तकरीबन 15 हजार रुपये की स्टेशनरी आदि सामान जल गया है। कुछ अन्य सामान भी आग से क्षतिग्रस्त हुआ।
विज्ञापन


मीरापुर में हाईवे से अतिक्रमण हटवाया
मीरापुर। नगर पंचायत के ईओ ने कर्मचारियों के साथ हाईवे से अतिक्रमण हटवाया। ईओ ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ईओ अनुप राय, वरिष्ठ लिपिक अब्दुल कय्यूम आदि स्टाफ के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडर आदि सामान लेकर दिल्ली-पौडी राजमार्ग पर थाना चौराहे से थावर वाली मस्जिद तक हाईवे किनारे पड़े व्यापारियों के सामान को उठवाया और कुछ सामान कब्जे में भी लिया। ईओ ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि बस स्टैंड के आसपास अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित रहता है और अतिक्रमण दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। वरिष्ठ लिपिक अब्दुल कय्यूम ने बताया कि जल्द ही कस्बे के मेन बाजार में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed