{"_id":"5a395a344f1c1b001c8b9e21","slug":"151513708084-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे जीने नहीं देती है याद...पर बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे जीने नहीं देती है याद...पर बांधा समा
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलाकारों ने आवाज का जादू बिखेरा
मुजफ्फरनगर।
संगीत सरिता म्युजिक सेंटर के तत्वावधान में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कलाकारों ने अनेक तरानों पर आवाज का जादू बिखेर कर समा बांधा। शास्त्रीय गायन और वादन की प्रस्तुति से अतिथि गदगद हो गए। मंद-मंद सर्द हवाओं के बीच संगीत के तराने गूंजने से माहौल में चार चांद लग गए। बेस्ट कलाकारों को पुरस्कृत किया गया।
गांधी कालोनी स्थित सेंटर पर संगीत के शिक्षार्थियों में आत्मविश्वास जगाने के लिए सोमवार रात को संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राकेश कुमार राठी, अर्जुन तोमर, मुकेशलाल एडवोकेट, श्रवण कुमार त्यागी, संदीप भारद्वाज, निर्देशक दिलीप कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान लोकेश शर्मा जीवन के दिन, मंगेश त्यागी ने मुझे जीने नहीं देती है याद.., पलाश और निधि ने आजा शाम होने आई, क्षितिज बालियान ने रुख से जरा नकाब हटा दो मेरे हुजूर पर प्रस्तुति देकर समा बांधा। इनके अलावा भी पुरुष वर्ग में दिवांश शर्मा, आशीष कौशिक, अमित शर्मा, अक्षय तिजवाल, पंकज राजौरिया, पलविंद सिंह, मोहित कुमार, सचिन कुमार आदि ने गायन किया। महिला वर्ग में प्रियंका गर्ग, उन्नति सिंह, मान्या बंसल, प्रियंका अरोरा, पूनम ने भी अनेक तरानों पर आवाज का जादू चलाया। बाल वर्ग में कृषिव शर्मा, नचिकेता, साक्षात जैन, सक्षम सिंघल, देवांश मलिक ने प्रस्तुति देकर अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शास्त्रीय गायन और वादन की प्रस्तुति को सबने सहारा। कार्यक्रम में अमित सिंघल, वीरेंद्र सैनी, ध्यान सिंह, मलिक, दीपक जैन, अमित मित्तल आदि मौजूद रहे।