{"_id":"580d0c554f1c1b3924bc1afb","slug":"1500-senior-citizens-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 वरिष्ठ नागरिक सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 वरिष्ठ नागरिक सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में सम्मानित हुए वरिष्ठ नागरिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 141वीं जयंती पर आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र के 120 गांवों के लगभग 1500 वरिष्ठ नागरिकों को शॉल व सम्मान प्रतीक चिह्न भेंट करके सम्मानित किया। पालिका चेयरमैन पारस जैन ने कहा कि भारत की सुदृढ़ राजनीति एवं राष्ट्र की अखंडता सरदार पटेल की देन है।
जीटी रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित समारोह में चेयरमैन पारस जैन ने कहा कि आजादी के बाद 562 रियासतों का भारत में एकीकरण करके विशाल भारत का निर्माण किया था। पटेल ने हैदराबाद और जूनागढ़ की मजबूत रियासतों को अपनी कूटनीति से भारत में मिलाया।
तपोनिष्ठ स्वामी कर्मवीर महाराज ने कहा कि कांग्रेस की बैठक में प्रधानमंत्री पद के लिए सरदार पटेल का नाम चुना गया था, लेकिन गांधी ने सरदार पटेल से आग्रह करके नाम वापिस कराकर पंडित जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया गया। इस अवसर पर 120 गांवों के 1500 वरिष्ठ नागरिकों को पटेल जागृति मंच के बैनर पर चेयरमैन पारस जैन ने शॉल व सम्मान प्रतीक भेंट किए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में वाल्मीकि, हरिजन, कश्यप, पाल, सैनी, राजपूत, गुर्जर, जाट, पंडित, विश्वकर्मा, नट आदि जातियों के वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे। कार्यक्रम में सुशील गुर्जर, सत्यकुमार पाल, महाराज सिंह, जयपाल सिंह, कल्पेंद्र जैन, मुकेश, अजय, डॉ. चंद्रमोहन शर्मा, देवेंद्र धीमान, अंकुर, अतुल, ओमदत्त कश्यप, अर्पित गुप्ता, सुशील आर्य, गौतम, सुंदरलाल, राजेंद्र, वधूड़ी, सुरेश आर्य, हरिदर्शन शर्मा आदि रहे। संचालन सत्येंद्र आर्य प्रधान ने किया।