{"_id":"5c72ee7ebdec22629b008339","slug":"141551036030-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभक्ति गीत ऐ वतन पर थिरके कदम
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित चिल्ड्रंस होम स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया। छात्राओं ने अपने पापा के प्रति कृतज्ञता दर्शाते हुए उन्हें सम्मानित किया।
रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुधीर गर्ग एडवोकेट, लवी अग्रवाल, निधीश गर्ग ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। रेखा गर्ग व नीरू खोसला ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प माला चढ़ाई। छात्रों ने गणेश वंदना की। देशभक्ति गीत ऐ वतन तथा देश रंगीला पर वर्णिया, अवनी, आरव गर्ग, अविनाश, अनंत, मोहक, विवान, अंशुल, आरोही बंसल, रिद्धिमा ने नृत्य प्रस्तुति दी। पापा मेरे पापा तथा आसमान की मैं परी गीत पर अक्षिता तायल, अंशिता, धानी, आराध्या, दृष्टि, काशवी ने नृत्य प्रस्तुति दी। अपने पापा के प्रति प्रेम दर्शाते हुए उन्हें सम्मानित किया। विभिन्न गीतों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। नाटिका के माध्यम से बूढ़े माता-पिता को अपने साथ रखने तथा उनका ख्याल रखने की सीख दी गई। प्रधानाचार्या दीपा गुप्ता ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के देश का भविष्य हैं। स्कूल का उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना है। कार्यक्रम में शालिनी, शालू, शशि, दीप्ति, मनीषी, जगवती आदि का सहयोग रहा।