{"_id":"5c3b9165bdec22734f66fa03","slug":"141547407717-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान में इजाफे से ठंड से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान में इजाफे से ठंड से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूनतम तापमान बढ़कर पांच डिग्री पहुंचा
मुजफ्फरनगर। कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिलने लगी है। रविवार को दिन में तापमान में इजाफे के साथ ही सर्दी से थोड़ा सुकून मिला। हालांकि सुबह-शाम को ठंड थी, लेकिन बीते दिनों के मुकाबले कम रही। न्यूनतम तापमान 5.2 तथा अधिकतम 21.9 डिग्री रिकार्ड किया गया।
सर्दी में गिरावट के आसार दिखने लगे हैं। सुबह को कोहरा भी बीते दिनों के मुकाबले कम आ रहा है। कई दिनों से हो रही कड़ाके की सर्दी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। तापमान बढ़ने के साथ ही थोड़ी राहत भी मिलनी शुरू हो गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा जबकि अधिकतम 21.9 डिग्री दर्ज हुआ। तापमान में बीते दिनों के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है। सुबह नौ बजे तक धूप निकल गई थी। दिन में धूप खिलने से सर्दी से राहत मिली। सुबह-शाम की ठंड में भी थोड़ी कमी आई है। शहर के आसपास कोहरा घना नहीं था, लेकिन गांव-देहात में इसका असर देखने को मिला।