{"_id":"5ad0ffaa4f1c1b57098b4657","slug":"141523646378-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने बैशाखी पर्व मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने बैशाखी पर्व मनाया
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी परिसर में बैशाखी की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बैशाखी पर्व मनाया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बैशाखी पर्व के महत्व की जानकारी दी। डॉ. पुष्पनील वर्मा ने बताया कि बैशाखी पर्व संपूर्ण भारत वर्ष में मनाया जाता है। पंजाब प्रांत में यह पर्व फसल काटने के उत्सव के रुप में खुशी के साथ मनाते हैं। इस दिन सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। गोष्ठी में सहायक रजिस्ट्रार आदित्य शर्मा, सीए दुष्यंत कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सभी विभागों के शिक्षक व छात्र छात्राओं ने एक दूसरे को पर्व की बधाई दी।
बच्चों ने रैली निकाली
मीरापुर। गांव चुड़ियाला में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत प्राथमिक व जूनियर विद्यालय के बच्चों ने रैली निकाल कर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस विद्यालय पर संपन्न हुई। रैली में स्कूली बच्चों ने शिक्षा से संबंधित नारे लगाए। रैली का अनेक स्थानों पर ग्रामीणों ने स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सुमन कुमारी, मौहम्मद ताहिर, रविंद्र कुमार, अब्दुल गफ्फार, रविश कुमार, मनु चौधरी, अनुबरार, बबली, उर्वशी, प्रमोद, विजय, मनोज आदि सक्रिय रहे।
मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन
मीरापुर। देश के सुप्रसिद्ध पंचमुखी महादेव मंदिर संभलहेड़ा परिसर में वरुथिनी एकादशी के अवसर पर भव्य भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ बृहस्पतिवार रात आठ बजे पूजा अर्चना के साथ किया गया। पंडित अंकज शर्मा की देखरेख में चले कार्यक्रम में देर रात तक काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन के साथ पर्व मनाया। कार्यक्रम में प्रवीण अग्रवाल व नीरज गंगपुरी, विनोद राजवंशी, ब्रजभूषण अग्रवाल, मोहित लखोटिया, दिनेश माहेश्वरी, नरेंद्र गर्ग, माधुरी शरण, जितेेंद्र डागा, नरेश रस्तौगी, वासुदेव शर्मा आदि सक्रिय रहे। बताया गया कि वरुथिनी एकादशी व्रत रखने से गृहस्थ जीवन सुख शांति से व्यतीत होता है।