फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एसडी की नई शाखा का शुभारंभ किया

एसडी की नई शाखा का शुभारंभ किया

Sat, 03 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
एसडी की नई शाखा का शुभारंभ  किया
मुजफ्फरनगर। द्वारिका सिटी में द एसडी पब्लिक स्कूल की नई शाखा का शुभारंभ हुआ। एसडी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम शुुरू किए। पवित्र मंत्रों की ध्वनि से स्कूल परिसर में एक अति मनोरम और अभिभूत करने वाला वातावरण रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक के बाद एक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी हुआ। डायरेक्टर चंचल सक्सेना ने कहा कि यह स्कूल जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। जनता का सहयोग भी इस संस्था को हमेशा मिलता रहा है, वह आगे भी मिलता रहेगा।
विज्ञापन


भगवान तो भक्त वत्सल है : ओझा
फोटो...
मुजफ्फरनगर। कथा व्यास मनीष भाई ओझा ने कहा कि भगवान तो भक्त वत्सल हैं। सच्चे हृदय से पुकारों तो चले आते है। सनातन धर्म सभा भवन में चल रही भागवत कथा में ओझा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा के साथ मित्रता का जो उदाहरण पेश किया, उसका कोई सानी नहीं है। सच्ची मित्रता ऐसी ही होनी चाहिए। उद्धव और गोपियों की कथा का वर्णन भी कथा व्यास ने किया। उद्धव जी श्रीकृष्ण के कहने पर गोपियों को समझाने के लिए जाते हैं। वह कहतें है कि गोपियों का प्रेम सांसारिक न होकर आध्यात्मिक था। परमात्मा से उन्हें हृदय से प्यार था। कथा में यज्ञमान नरेंद्र अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, सचिन अग्रवाल रहे। सुशील शर्मा, सुशील गोयल, अजय गर्ग, अंजुल भूषण, संजय शर्मा, संजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed