{"_id":"5952b4fb4f1c1b91278b4b7d","slug":"141498592507-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांधली के विरोध में ब्लॉक घेरा, तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धांधली के विरोध में ब्लॉक घेरा, तालाबंदी
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धांधली के विरोध में ब्लाक घेरा, तालाबंदी
चरथावल। एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत अधिकारी पर विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए भाकियू भानु ने ब्लाक का घेराव किया और तालाबंदी कर दी। बीडीओ ने मामले में कार्रवाई का भरोसा देकर गुस्साए लोगों को शांत किया।
मंगलवार को ब्लाक कार्यालय पर भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर बीडीओ के सामने न्यामू गांव में शौचालय और डाटा फीडिंग में धांधली का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान लियाकत त्यागी ने कहा कि गांव में बिना शौचालय वाले 674 पात्र लोगों का चयन किया था, लेकिन ग्राम पंचायत सचिव ने 440 पात्र लोगों के यहां स्वच्छ शौचालयों के विपरीत सिर्फ 170 की सूची मुख्यालय को भेज दी। आरोप है कि एडीओ पंचायत ने शासनादेश के विपरीत कार्ययोजना की फीड़िग के लिए एक हजार रुपये के स्थान पर 10,500 रुपये ग्राम प्रधान से लिए गए। भाकियू भानू ने आरोपों की जांच कराकर दोषी अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ रिकवरी की कार्रवाई कराने की मांग की, लेकिन मौके से एडीओ चले गए। जिस पर गुस्साए लोगों ने ब्लाक दफ्तर पर तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया। बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने धरनारत लोगों को मामले में जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि एडीओ पंचायत का मेरठ जनपद में ट्रांसफर हो गया है, लेकिन शिकायत के बिंदुओं की गहनता से जांच होगी। गुस्साए लोगों ने पांच जुलाई तक कार्रवाई नहीं होने पर बेमियादी प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। धरने पर पंकज ग्रेड, योगेश त्यागी, सलीम राना, इंद्रमोहन, अंकित राठी, नकुल अहलावत, ब्रह्मपाल मौजूद रहे।