फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sports develop discipline and leadership in youth: Agarwal

खेल युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व का करते हैं विकास : अग्रवाल

Fri, 28 Aug 2026 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Sports develop discipline and leadership in youth: Agarwal
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर चौधरी छोटू राम कॉलेज में हुआ खेलो इंडिया संवाद
विज्ञापन

- युवाओं ने लिया खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री अग्रवाल ने युवाओं से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं हैं। ये युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, धैर्य और संघर्षशीलता जैसे महत्वपूर्ण गुण विकसित करते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्हें स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के माध्यम के रूप में खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष संबोधन ''खेलो इंडिया संवाद'' का सीधा प्रसारण भी विद्यार्थियों ने देखा। राष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडो खिलाड़ी सुदर्शन सिंह ने अपने खेल अनुभव साझा किए। उन्होंने निरंतर अभ्यास, समर्पण और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया। जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव ने भी छात्रों को अपनी रुचि के खेल में सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य प्रो. केपी सिंह ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देते हैं। ये उन्हें खेल और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हैं। यह पहल युवाओं के समग्र विकास में सहायक है।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर और पूर्व प्रधानाचार्य भूदेव सिंह ने कार्यक्रम संचालन में सहयोग किया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पूजा, आकाश, शिवम, सरिता, मीना और मोनिका भी इसमें शामिल रहे। आयोजन को सफल बनाने में प्रो. अरुण कुमार, प्रो. ओमबीर सिंह, डॉ. हरि शंकर राठौर, डॉ. सुधीर पाल, डॉ. सायोनी दास और प्रो. सहदेव मान ने भी योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed