{"_id":"5aa96a364f1c1ba8768b57a2","slug":"131521052214-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में रजवाहे का पानी भरा, तालाब में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में रजवाहे का पानी भरा, तालाब में तब्दील
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना।
गांव मीरावाला में वार्षिक परीक्षा से एक दिन पूर्व प्राथमिक विद्यालय के परिसर में रजबहे का पानी भर जाने से स्कूल तालाब बन गया है। स्कूल में पानी भर जाने के कारण बच्चों को गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा है। गंदे पानी से आती दुर्गंध एवं मच्छरों के कारण स्कूली बच्चों के बीमार पड़ जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है। स्कूल में पानी भरने और वार्षिक परीक्षा को लेकर स्टॉफ बेहद चिंतित है।
विकास खंड मोरना क्षेत्र का मीरावाला गांव में तीन हजार की आबादी है। गांव के मुख्य मार्ग का एकमात्र शिक्षा केंद्र प्राथमिक विद्यालय स्थित है। आजकल यह स्कूल सिंचाई विभाग व शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते तालाब बना हुआ है। ग्रामीणों व स्कूल के अध्यापकों के अनुसार सिंचाई विभाग द्वारा रजबहे की सफाई नहीं कराई जाती है। नतीजतन मोरना के नागरिकों द्वारा डाली गई पॉलीथीन, फाइबर की प्लेटों आदि कूड़ा, करकट मीरावाला गांव में आकर इकट्ठा हो जाता है, जिससे रजबहा ऑवरफ्लो हो गया है। रजबहे का पानी किनारों से ऊपर होकर स्कूल में भर रहा है। स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक प्रवीण कुमार ने बताया कि स्कूल इंचार्ज नरेंद्र हैं, प्रवीण कुमार व प्रवेंद्र कुमार सहायक अध्यापक हैं। स्कूल में 49 बच्चे अध्ययनरत हैं। बृहस्पतिवार से विद्यालय में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। स्कूल में पानी भर जाने से किस प्रकार परीक्षाएं संपन्न होगी, उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह डायट पर होने वाली मीटिंग में व्यस्त हैं। बृहस्पतिवार को स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। ग्रामीण डॉ संजय, नंदपाल, देवेंद्र, शीशपाल, हरपाल सिंह महार, जयवीर आदि ने प्रशासन से रजवाहे की सफाई की मांग की है।