{"_id":"5a47dabe4f1c1b001c8bbbaa","slug":"131514658494-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल का तलाशी सिस्टम होगा हाईटेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल का तलाशी सिस्टम होगा हाईटेक
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
जल्द ही जिला कारागार का तलाशी सिस्टम हाईटेक होगा। इसके लिए जेल में पांच हैंड मेटल डिटेक्टर और एक 33 डायमेंशन वाला हाईटेक मेटल डिटेक्टर लगाया जाएगा। इन्हें खरीदने के लिए डीएम की ओर से जेल प्रशासन को स्वीकृति मिल गई है। अब कोई भी शरीर के किसी भी हिस्से में प्रतिबंधित चीजों को छिपा कर जेल में नहीं जा सकेगा।
जिला कारागार में मुलाकातियों का तलाशी सिस्टम हाईटेक होने जा रहा है, जिसके लिए जेल में हाईटेक मेटल डिटेक्टर 33 जोन और पांच हैंड मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। जिला कारागार में वर्तमान समय में 2486 बंदी है। इनकी मुलाकात के लिए रोजाना करीब छह सौ से अधिक मुलाकाती आते है। मुलाकातियों की तलाशी लेने में काफी समय लगता है। तलाशी के दौरान मुलाकातियों से प्रतिबंधित वस्तुएं भी मिलती है। गहन तलाशी के बावजूद प्रतिबंधित वस्तुएं जेल में पहुंच भी जाती हैं। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि मुलाकातियों की तलाशी के लिए ऐसी योजना पर विचार किया जा रहा है, जिसके चलते मुलाकातियों की तलाशी में समय भी कम लगे और कोई प्रतिबंधित वस्तु भी जेल में न जा सके। सक्सेना ने बताया कि उन्होंने डीएम जीएस प्रियदर्शी के समक्ष हाईटेक मेटल डिटेक्टर 33 जोन का प्रस्ताव रखा था। यह मेटल डिटेक्टर मनुष्य के शरीर को 33 भागों में बांट कर पूरी तरह से तलाशी लेता है और शरीर के किसी भी स्थान पर छिपाई गई वस्तु को तलाश लेता है।डीएम ने जेल अधीक्षक के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए हाई मेटल डिटेक्टर के अलावा पांच हैंड मेटल डिटेक्टर खरीदने की मंजूरी दे दी है। जेल अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही ये मेटल डिटेक्टर खरीद कर जेल का तलाशी सिस्टम हाईटेक बनाया जाएगा।