फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposition to imposing MDR on UPI payments

Muzaffarnagar News: यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लगाने का विरोध

Sat, 10 Oct 2026 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Opposition to imposing MDR on UPI payments
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपीआई से होने वाले व्यापारिक लेन-देन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाए जाने के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने विरोध जताया है। व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपजिलाधिकारी राहुल देव भट्ट के माध्यम से ज्ञापन भेजकर यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित एमडीआर व्यवस्था वापस लेने की मांग की है।
व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगने से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। व्यापार मंडल की ओर से कलक्ट्रेट में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि सरकार ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए हैं।
विज्ञापन

यूपीआई व्यवस्था ने छोटे, मध्यम और बड़े व्यापारियों के लिए भुगतान को आसान और पारदर्शी बनाया है। इससे देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को भी गति मिली है। ऐसे में यूपीआई लेन-देन पर एमडीआर लागू करने की व्यवस्था पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल, महामंत्री श्याम सिंह सैनी, नगर अध्यक्ष अजय सिंघल और नगर महामंत्री प्रवीण खेड़ा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed