फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   काव्य गोष्ठी का आयोजन

काव्य गोष्ठी का आयोजन

Tue, 19 Sep 2017 01:36 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
काव्य गोष्ठी का आयोजन
...जहां संस्कार, चरित्र बन गए हैं इतिहास के पन्ने
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
उदीयमान साहित्यिक मंच की ओर से काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को बांधे रखा। कवि अजय जनमेजय ने सुनाया कि चलचित्र बन गए हैं, जहां संस्कार चरित्र बन गए हैं इतिहास के पन्ने।

पंडित अखिलेश साहिल के निवास पर आयोजित काव्य गोष्ठी का शुभारंभ अनिल रितुरात ने सरस्वती वंदना से किया। अध्यक्षता समाजसेवी जसवीर राणा ने की। उन्होंने कहा कि चिराग जहां भी रोशन होता है, धधकते अंधकार को भी मिटा देता है। कवि चिराग सिंघल नवीन ने कविता पढ़ी-नीलामी जो करते फिरते ऊंची-ऊंची बोली से, वो केवल समझ सकते हैं बंदूकों की गोली से। अनिल रितुराज का गीत-प्रथम मिलन वो सूनापन, भूल नहीं पता तुमको मन। तुम जो कहते मैं सब सुनता, पलकों पे सपने नित बुनता। पंडित अखिलेश साहिल का गीत-चांद, तारे, कली, पुष्प, फल, ये अनल, ओस, सागर का जल। तेरे अंधेरों की वो लालिमा, तेरी आंखों के खिलते कवल। मनीष चौधरी की कविता पढ़ी-इधर देखा इधर मुश्किल, उधर देखा उधर मुश्किल। जब पड़ी मुश्किल पर मुश्किल, मुश्किल हो गई और मुश्किल। अजय जनमेजय ने कविता पढ़ी-चलचित्र बन गए हैं, जहां संस्कार, चरित्र बन गए हैं इतिहास के पन्ने। इनके अलावा मनीष चौधरी, अमित शर्मा, पुष्पेंद्र बावरा, तेजपाल शर्मा, कृष्ण भसीन, कालूराम त्यागी, अजय अरोरा आदि ने भी काव्यपाठ किया। संचालन अमित शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed