{"_id":"5b8d890142c792465864542e","slug":"121536002305-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई मंडी की धानक बस्ती में मकान की छत गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई मंडी की धानक बस्ती में मकान की छत गिरी
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई मंडी की धानक बस्ती में छत गिरी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की धानक बस्ती में बरसात के दौरान एक रेहड़ा चालक का कच्चा मकान गिर गया।
नई मंडी क्षेत्र में रेलवे लाइन के निकट बनी धानक बस्ती निवासी जय सिंह रेहडा चलाता है। सोमवार को वह रेहड़ा चलाने गया था। बच्चे पड़ोसी के यहां गए थे। उसकी पत्नी सोमती मकान के बाहर सरकारी नल पर कपड़े धो रही थी। इसी दौरान हुई बरसात में उनके कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर गई। शोर सुन कर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। देखा तो मकान की छत गिरी हुई थी। लोगों ने परिजनों से जानकारी ली, पता चला कि कोई परिजन मकान में नहीं था। छत गिरने से घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित जय सिंह ने बताया कि मकान की छत की कड़ियां कच्ची थी, तो कई दिनों से बरसात के चलते टपक रही थी।