{"_id":"5aa96c384f1c1bbb758b5801","slug":"121521052728-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूध-दही के नमूने भरे, व्यापारियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूध-दही के नमूने भरे, व्यापारियों में हड़कंप
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को कई स्थानों पर छापेमारी कर दूध, दही के साथ अन्य खाद्य वस्तुओं के नमूने लिए हैं। लड्डू में रंग मिलाने की शिकायत पर कार्रवाई की गई। इससे व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। सभी नमूनों को सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। यहां से रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
बुधवार को एफएसडीए लद्दावाला क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की जांच-पड़ताल की है। लाइसेंस पंजीकरण की जांच की गई। टीम ने सांजी स्वीट्स पर छापा मारा और कई मिठाईयों की जांच की है। यहां से लड्डू में रंग मिलाने की शिकायत पर नमूना भरा गया है। लद्दावाला में ही जहीर अहमद की हीरा डेयरी पर छापा मारा गया। डेयरी से दही और दूध का नमूना भरा गया। मोहम्मद इस्लाम के प्रोविजन स्टोर पर छापेमारी कर हल्दी, मिर्च का सैंपल लिया गया। इन दोनों खाद्य वस्तुओं में रंग मिलाए जाने की शिकायत की गई थी। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। कार्रवाई के दौरान डीओ विनीत कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार, मोहित कुमार, डॉ अनिल कुमार कौशल, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।