{"_id":"5a8873154f1c1b9b248b5a9c","slug":"121518891797-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में लेटलतीफी पर कर्मियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में लेटलतीफी पर कर्मियों को नोटिस
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका कार्यालय पहुंचने में लेटलतीफी करने वाले अफसरों और कर्मचारियों पर पालिका प्रशासन सख्त हो गया है। ड्यूटी पर समय से नहीं आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस थमाए गए हैं। इससे पालिका में हड़कंप मचा है। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने साफ कर दिया है कि सुधार नहीं होने पर वेतन काटने की संस्तुति भी होगी।
प्रदेश सरकार ने सरकारी कार्यालयों में काम करने का निजाम बदला था। इसके चलते सुबह नौ बजे दफ्तरों में कार्य करना था, लेकिन पालिका में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक लेटलतीफी कर रहे हैं। इसको लेकर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने छह फरवरी से 13 फरवरी तक उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। कई अधिकारी और कर्मचारी 11 बजे तक भी ऑफिस नहीं पहुंच रहे हैं। इसमें जलकल विभाग के अधिकारी समेत तीन लिपिक और पांच अनुचरों सहित करीब 13 अधिकारी और कर्मचारी लापरवाह मिले हैं। इसको को लेकर चेयरपर्सन ने अधिशासी अधिकारी विकास सैन को इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। अग्रवाल ने कहा कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने और सुधार नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, ईओ विकास सैन ने बताया कि कुछ कर्मचारी और अधिकारी गैरहाजिर मिले थे, जिन्हें कारण बताओ नोटिस भेजे गए हैं, ताकि पालिका में कार्य समय पर सुचारु हो सके। हालांकि यह कार्रवाई तीन दिन पहले की गई है।