{"_id":"5a3aaccd4f1c1bce408be4ac","slug":"121513794765-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंद्रधनुष को अंजाम देंगे 124 अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन इंद्रधनुष को अंजाम देंगे 124 अफसर
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान को अंजाम देने के लिए जनपद स्तर पर 124 अधिकारियों की टीम बनाई गई है, जिनमें जोनल मजिस्ट्रेट के साथ सेक्टर प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। अभियान के लिए सीएमओ ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर मंथन किया। दिसंबर में ही अभियान प्रारंभ किया जाएगा।
इस अभियान के तहत नवजात बच्चों से लेकर गर्भवती महिलाओं को सात बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए जाते हैं। इसके लिए कई चरणों में अभियान चलाया गया। वर्तमान में भी 7 से 18 दिसंबर तक अभियान चलाकर हजारों बच्चों को टीके लगे। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान जनपद उपलब्धि प्रतिशत प्रदेश के प्रतिशत से आगे रहा है। अभियान के तहत जनपद में जहां माह अक्टूबर में 68 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की थी, वहीं माह नवंबर में 72 प्रतिशत, दिसंबर में यह उपलब्धि 75 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जबकि प्रदेश की उपलब्धि 73 प्रतिशत ही है। उन्होंने बताया कि मात्र तीन माह के अंदर ही सात प्रतिशत तक संपूर्ण टीकाकरण में वृद्धि की गई है। अब सघन मिशन इंद्रधनुष के अंतिम चरण के लिए डीएम ने 124 जनपद स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें चार जोनल मजिस्ट्रेट, आठ सब-जोनल मजिस्ट्रेट, 56 सेक्टर प्रभारी तथा 56 जनपद स्तर के अन्य विभागों के अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन सभी की देखरेख में अभियान को अंजाम दिया जाएगा। अभियान में शून्य से 02 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को सीएमओ ने भी विभागीय अधिकारियों की मीटिंग ली है। सभी कर्मचारियों केा मिशन की महत्ता को समझाया गया है।
-