फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गणपति धाम में धूमधाम से मनेगा गणपति महोत्सव

गणपति धाम में धूमधाम से मनेगा गणपति महोत्सव

Thu, 24 Aug 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
गणपति धाम में धूमधाम से मनेगा गणपति महोत्सव
गणपति धाम में धूमधाम से मनेगा गणपति महोत्सव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी की भरतिया कालोनी में स्थित श्री गणपति धाम में 25 अगस्त से श्री गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। महोत्सव में कई दिनों तक अनेक धार्मिक आयोजन व अनुष्ठान होंगे। द्वादश ज्योतिर्लिंग की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

श्री गणपति धाम मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी भीमसैन कंसल ने प्रेसवार्ता में बताया कि श्री गणपति जी महाराज का जन्मोत्सव 25 अगस्त से तीन सितंबर तक मनाया जाएगा। गणपति जी का नयनाभिराम स्वर्ण शृंगार, 56 भोग व रजत पालना उत्सव का विशेष आकर्षण होगे। 25 अगस्त शुक्रवार को विशाल शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से पूरे शहर में निकाली जाएगी। मंदिर समिति के प्रधान अशोक गर्ग ने बताया कि नगर में पहली बार भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन पहाड़ी व झरनों के बीच मंदिर प्रांगण में 26 अगस्त से दो सितंबर तक रात्रि सात बजे से 10 तक कराए जाएंगे। इस दौरान अशोक गर्ग, नरेश अग्रवाल, अंकित, विशाल अग्रवाल, विपिन, विरेंद्र राठी, जेपी गोयल, अमरीश गोयल, टीटू आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed