फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   12 roadways buses removed from operation in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - रोडवेज की 12 बसें संचालन से हटाईं

Wed, 18 Oct 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 18 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
12 roadways buses removed from operation in Muzaffarnagar
- यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य बसों के बढ़ाए गए फेरे
विज्ञापन

- मुजफ्फरनगर से दिल्ली जाने वाली 125 रोडवेज बसों का संचालन बंद
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने मुजफ्फरनगर से दिल्ली जाने वाली 125 रोडवेज बसों का संचालन बंद किया है, वहीं पुरानी हो चली एक दर्जन बसों को भी अपने बेड़े से बाहर कर दिया है। इससे यात्रियों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो चली है। नई बसों के आने तक फिलहाल व्यवस्था बनाने के लिए हटाई गई कुछ बसों के मार्ग पर अन्य बसों के फेरे बढ़ाए हैं।

हाल ही में दिल्ली सरकार ने दिल्ली में बाहर से प्रवेश करने वाली बीएस- 4 बसों के आवागमन पर प्रदूषण के मद्देनजर प्रतिबंध लगा दिया था जिस कारण परिवहन निगम की जिले से 125 बसों का संचालन कौशांबी तक किया जा रहा है। दिल्ली केवल बीएस- 6 तीन दर्जन बस ही जा पा रही है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब मुजफ्फरनगर डिपो ने दस साल का संचालन पूरा करने वाली एक दर्जन बसों को रोडवेज बसों के बेड़े से बाहर कर दिया है। यह बस नीलामी के लिए वर्कशॉप में खड़ी करा दी हैै।
विज्ञापन

इस मार्ग से हटाई गईं बसें
जिला अस्पताल से रुड़की जाने वाली तीन बस, मुजफ्फरनगर से बसेड़ा एक बस, फुगाना से हरिद्वार एक बस, मुजफ्फरनगर से हरिद्वार एक बस, मुजफ्फरनगर से सहारनपुर एक बस, हडोली से हरिद्वार एक बस, मुजफ्फरनगर से मुरादाबाद एक बस, मुजफ्फरनगर से अमरोहा एक बस, सिसौली से लोनी एक बस। मुजफ्फरनगर से रामराज एक बस।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों के बढ़ाए फेरे
जिले के रोडवेज बसों के बेड़े से जिन बसों को संचालन से हटाया गया है फिलहाल उनकी कमी पूरी करने के लिए उसी मार्ग की कुछ बसों के फेरे बढ़ाए गए है। ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। चूकिं एक दर्जन बस संचालन से बाहर हुई है तो व्यवस्था बनाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों ने बसों के लिए डिमांड पत्र बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा है।


------- कोट
दिल्ली जाने के लिए बीएस- 6 बसों की मांग की गई है। जो 12 बस पुरानी होने के कारण संचालन से बाहर की गई है उनके स्थान पर भी नई बसों के लिए डिमांड पत्र भेजा है - भुवनेश्वर कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, मुजफ्फरनगर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed