{"_id":"5ac5251d4f1c1bc8618b575c","slug":"11522869533-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा खादर में हरितिमा अभियान चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा खादर में हरितिमा अभियान चलेगा
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा खादर में हरितिमा अभियान चलेगा
मुजफ्फरनगर।
डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय नदी गंगा के निर्मल और अविरल प्रवाह को बनाए रखने के लिए खादर के गांवों में गंगा हरितिमा अभियान के आयोजन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जलागम क्षेत्र में वानिकी गतिविधियों द्वारा संरक्षण और प्रदूषण पर नियंत्रण तथा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गंगा नदी के तटीय क्षेत्रों में वानस्पतिक आच्छादन बढ़ाने के लिए पौधारोपण का कार्य कराया जायेगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में गंगा हरितिमा अभियान के संबंध में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि नदी की पारिस्थितिक और जैव विविधता में समृद्धि को अभियान चलाया जा रहा है। सरकारी विभागों एवं जन समुदाय की सहभागिता भी इसमें सुनिश्चित कराई जाएगी। गंगा नदी के संरक्षण और नदी में उपलब्ध संसाधनों एवं समुचित उपयोग के लिए जन जागरण अभियान चलाया जायेगा। पर्यावरण हितेशी और किसानों की आय वृद्धि के लिए कृषि पद्धतियों एवं जैविक खेती को अपनाने के लिए जन जागरण होगा। नदी में प्रदूषण की विभिन्न कारकों की पहचान करके उनकी रोक थाम के उपाय किए जायेंगे। नदी के जल ग्रहण क्षेत्र में जल संग्रहण और संरक्षण के उपाय और जन जागरूकता लाई जाएगी। गंगा हरितिमा अभियान की पूर्ति के पश्चात मुख्य सहायक नदियों के लिए भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीडीओ अर्चना वर्मा, एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र, नगर मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा, डीएफओ सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।