{"_id":"5f6ce3ba8ebc3e40a1623e21","slug":"115-captured-in-a-single-night-muzaffarnagar-news-mrt502948463","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में दबोचे गए 115 वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में दबोचे गए 115 वांछित
विज्ञापन
एक ही रात में दबोचे गए 115 वांछित
मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस ने बृहस्पतिवार रात 15 घंटे के विशेष धरपकड़ अभियान के दौरान एक ही रात में 115 वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें नगर क्षेत्र में 60 और देहात क्षेत्र में 55 वांछित पकड़े गए हैं, जिन्हें जेल भेज दिया गया है।
मोरना में अनुज हत्याकांड को लेकर दबाव झेल रही जनपद पुलिस ने बृहस्पतिवार रात विशेष धरपकड़ अभियान चलाया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर चलाए गए 15 घंटे के इस अभियान के दौरान सभी तरह के वांछित अपराधियों की तलाश में टीमें बनाकर ताबड़तोड़ दबिशें दी गईं। एसएसपी ने बताया कि अभियान के लिए हर थाने में दो-दो विशेष टीमें बनाई गईं, जिन्हें सभी वांछितों के घर दबिश देने के लिए अधिकृत किया गया। इस दौरान शहर के तीनों थानों की पुलिस ने जबरदस्त सफलता हासिल करते हुए एक ही रात में 60 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, देहात क्षेत्र के थानों में कुल 55 वांछित अपराधियों को दबोचा गया है। इनमें चोरी-लूट, हमला, मारपीट सभी तरह के अपराधों में वांछित चल रहे अपराधी शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि सभी गिरफ्तार वांछितों को पूछताछ के बाद मुकदमे दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।