{"_id":"5b50e05b4f1c1b37748b5d2b","slug":"111532026971-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी के मामले में आरोपी जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोरी के मामले में आरोपी जेल भेजा
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
लापता किशोरी के मामले में आरोपी को जेल भेजा
रतनपुरी। गांव से लापता किशोरी के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि क्षेत्र के गांव से 15 जुलाई को किशोरी लापता हो गई थी। इस मामले में बुधवार को किशोरी के चाचा ने गांव के ही जाबिर पुत्र हारुन, कौशर पत्नी वाजिद, जाहिद पुत्र यूनुस तथा खुर्शीद पुत्र अशरफ निवासी गांव मूसा शेरनगर, थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने नामजद आरोपी खुर्शीद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विचार विमर्श किया
जानसठ। थाने में सभी डिग्री कालेज, इंटर कालेज तथा सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य की बैठक आयोजित की गई। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में नैतिक शिक्षा का अभाव तथा समाज में बढ़ते अनैतिक अपराध पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने कालेज एवं पब्लिक स्कूल में बच्चों को लाने तथा ले जाने वाले वाहन चालक और परिचालक के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में डा. नीरज कुमार, नाहर सिंह, मास्टर इलमचंद, राकेश देवी प्रबंधक घटायन, रितु सैनी, किशन आदि ने विचार रखे।