{"_id":"5ab2a3ec4f1c1bc0078b66e6","slug":"111521656812-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालोनी के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालोनी के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलोनी के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
खतौली। आवास विकास कालोनी से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर कालोनीवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
आवास विकास कालोनी निवासी विगत काफी समय से जलनिकासी की मांग करते चले आ रहे हैं। बुधवार को कालोनीवासी चौधरी ओमपाल सिंह, अंकित, वरदान प्रजापति, सुखवीर सिंह, सुदीश राजपूत, राहुल कुमार, नीटू उपाध्याय, नवीन प्रधान एडवोकेट, सुभाष सिंह आदि ने एसडीएम अतुल कुमार को ज्ञापन देकर बताया कि जलनिकासी न होने से जीटी रोड समेत कालोनी में दुर्गंध फैली हुई है। मच्छरों के प्रकोप से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है, जिस कारण भूगर्भ जल भी दूषित हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कालोनीवासी नाले में बंद गंदे पानी को रोकने के लिए बाध्य होंगे। एसडीएम ने आवश्यक कार्रवाई करा कर समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
-