फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विश्वकर्मा समाज को दें राजनीतिक भागीदारी

विश्वकर्मा समाज को दें राजनीतिक भागीदारी

Thu, 15 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
विश्वकर्मा समाज को दें  राजनीतिक भागीदारी
मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश पांचाल ने कहा कि विश्वकर्मा समाज को सत्ता में भागीदारी मिलनी चाहिए।वक्ताओं ने कहा कि 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए समाज को सम्मान दिया जाना जरुरी है।
विज्ञापन

रामपुरी में हुई बैठक में पांचाल ने कहा कि विश्वकर्मा समाज पूरे प्रदेश में बीजेपी को वोट करता रहा है। समाज को पार्टी ने सत्ता में कोई भागीदारी नहीं दी है। नगर पालिका में नामित सभासद तक पर समाज के लिए विचार नहीं किया जाता है। 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए समाज को सम्मान दिया जाना जरुरी है। अध्यक्षता अमर सिंह धीमान और संचालन चंद्रपाल धीमान ने किया। रामपाल धीमान, ओमप्रकाश धीमान, नरेश पांचाल, राजसिंह, ओम सिंह, शिव कुमार, ईश्वर दयाल, सरला धीमान, पवन पांचाल, मदनलाल आर्य, शांता प्रकाश शास्त्री, बिशंबर पांचाल, महावीर पांचाल, मोनू धीमान, नीशू धीमान आदि रहे।
विज्ञापन

-------
भाजपा की बैठक 16 को
मुजफ्फरनगर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी 16 मार्च को लक्ष्मण विहार स्थित बैंकट हॉल में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने बताया कि इस बैठक में समस्त सेक्टर प्रभारी, पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
नुक्कड़ नाटक से
जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। ताराचंद वैदिक पुत्री महाविद्यालय की बीएड की छात्राओं ने ग्राम बहादरपुर में शिविर के अंतिम दिन लोगों का नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया।

छात्राओं ने सामाजिक समस्याओं पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। इनमें दहेज प्रथा, महिला शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या आदि पर नाटक प्रस्तुत किए गए। लोगों को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सचेत किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने नाटक देखकर सराहा। विभागाध्यक्ष योगिता शर्मा ने कहा कि पांच दिवसीय शिविर का उद्देश्य जनता में जागरुकता पैदा करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed