फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उमंग और उल्लास के साथ मनाई होली

उमंग और उल्लास के साथ मनाई होली

Thu, 01 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
उमंग और उल्लास के साथ मनाई होली
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में पत्रकारों के होली मिलन समारोह में उमंग और उल्लास के साथ राजनीति पर व्यंग्य और हंसी-ठिठौली की गई। समाज में घटित घटनाओं पर सबने अपना-अपना नजरिया पेश किया। गीत, कविता और प्रसंगों को सुनकर हर कोई खिलखिला उठा। रंग-गुलाल के साथ फूलों की वर्षा कर होली की खुशियां बांटी गई।
पत्रकारों के होली मिलन में राजनीतिज्ञ, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद्, समाजसेवी, उद्यमी और व्यापारियों ने मिलकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी। अतिथियों को पुष्पवर्षा के साथ रंग-गुलाल लगाया गया। सभी को होली की रंग-बिरंगी टोपियां भी भेंट की गईं। आकर्षक विविध मुखौटे सिर पर सजाकर सम्मान किया गया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि होली सौहार्द और भाईचारे का पर्व है। जीवन में उल्लास, उमंग और आनंद की जो अनुभूति रंगों की होली खेलने में होती है, वैसी किसी त्योहार में नहीं मिलती। बैर-भाव भूलकर स्नेह से रंग खेलें। योगी सरकार में प्रदेश अपराधमुक्त हो गया है। मुजफ्फरनगर की अच्छी पहचान देशभर में बढ़ रही है। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि जिले में होली खुशी और उत्साह के वातावरण में मनाई जाती है। समाज में पत्रकारों की अहम भूमिका है। पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने कहा कि होली ही ऐसा पर्व है, जिसमें न कोई गरीब है न कोई अमीर। सब गले मिलकर एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करते हैं। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने व्यंग्य किया कि पालिका गठन के बाद सियासी उठापटक नहीं हो रही है, लगता है कि भाजपा और कांग्रेस का पालिका चलाने के लिए अंदरूनी गठबंधन हो गया है। उनकी बात सुनकर हर कोई ठहाके मारकर हंसा। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कहा कि त्योहार संस्कृति और परंपरा से जुड़े हैं। पालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुभाषचंद्र शर्मा ने कहा कि होली सबको बैर-भाव भुलाकर आपसी स्नेह और भाईचारा सिखाती है। गिले-शिकवे भूलकर समाज में एक-दूसरे के साथ आएं और खुशियों से होली मनाएं। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने कहा कि होली के हुड़दंग में पुलिस की ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ जाती है। शांति और सद्भाव से होली का पर्व मनाएं। गीता जैन, ऋषिराज राही ने हास्य कविता सुनाई। अध्यक्षता रविंद्र चौधरी तथा संचालन वशिष्ठ भारद्वाज ने किया। इस दौरान सीओ सिटी हरीश भदौरिया, अशोक कुमार अग्रवाल, सभासद पिंकी वाल्मीकि, सिद्धार्थ शर्मा, भीमसेन कंसल, अरविंद भारद्वाज, जगमोहन शर्मा, ओमदत्त आर्य, प्रेमपाल सिंह, संजीव शर्मा, संजीव गोल्डी, रणवीर सैनी, लोकेश भारद्वाज, चंद्रकांता, अनिल चौधरी मुन्नू, शरद गोयल, जयकुमार शर्मा, कन्हैया लाल किंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

देवस्थलों में पूजन किया
छपार। होली के त्योहार पर महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ होली पूजन किया। सभी देव स्थलों में दिए जलाकर पूजन किया। क्षेत्र में होली के पर्व को लेकर युवाओं और महिलाओं में भारी उल्लास है। महिलाओं ने समूहों में होली पूजन किया। होली के गीतों के नाच किया और सभी देव स्थलों में दीप जलाकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed