फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा की नीतियों से जुड़ रहे मुस्लिम

भाजपा की नीतियों से जुड़ रहे मुस्लिम

Wed, 20 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की नीतियों  से जुड़ रहे मुस्लिम
मुजफ्फरनगर। पंडित दीन दयाल की जन्म शताब्दी पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की अंसारी रोड पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मौलाना शुऐब कासमी ने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण ही मुस्लिम समाज पार्टी से जुड़ रहा है। प्रदेश सरकार मुस्लिम समाज के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य देश-प्रदेश को भय और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। सभा में संयोजक कुंवर बासित ने कहा कि भाजपा सरकार ने अल्पसंख्यकों का कोई नुकसान नहीं किया है, बल्कि उन्हें मुख्यधारा में जोडऩे का काम किया जा रहा है। जिला संयोजक शादाब त्यागी ने कहा कि भाजपा जाति-धर्म की राजनीति नहीं करती है। प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास की नीतियों पर ही मुस्लिम समाज भी भाजपा से जुड़ रहा है। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। सभा में अमीर कासिम, दिलशान प्रधान, इसराइल, फरमान त्यागी, शाहनवाज त्यागी, सुनील दर्शन, साबिर कल्याणपुर, शाहबाज साबरी, नजीमुर्रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


व्यापारी और अधिकारी में सीधे संवाद
मुजफ्फरनगर। उद्योग व्यापार संगठन की एक रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में व्यापारियों की समस्याएं और उनके निवारण पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल ने कहा कि अधिकारियों और व्यापारियों में सीधे संवाद होना जरूरी है, इससे व्यापारी दलालों के चंगुल से बचता है। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारी मिलावट न करे, ऐसा करने वालों के खिलाफ खुद भी आवाज उठाए। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि जो अपात्र है, उनके कार्ड निरस्त होंगे। इसके साथ ही व्यापारियों को जीएसटी के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। सभा में जिलापूर्ति अधिकारी धु्रवराज यादव, ज्वाइंट कमिश्नर केपी मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर ओपी सूड़ी, नगराध्यक्ष राकेश त्यागी, सरदार बलविंदर सिंह, सुशील गोयल, अनिल, पवन वर्मा, ज्ञानी गुरुवचन, भूरा कुरैशी, अंशुल गुप्ता, अतुल गोयल, गौरव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीएम को ज्ञापन सौंपकर बताई समस्याएं
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदी शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर बिजली, पानी समेत सड़कों की अनेक समस्याओं पर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अघोषित रूप से बिजली कटौती की जा रही है, जिससे जनता हलकान है। नगर में अवैध रूप से ई-रिक्शा चल रही है। जल निगम ने सड़कों को खोदकर छोड़ दिया है। डीएम के नाम ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान संजय अरोरा, प्रवीण जैन, सोनू माहेश्वरी, सुनील वर्मा, अमरीश शर्मा, मनोज शर्मा, अशोक त्यागी, प्रमोद उपाध्याय, अंकित पाल, अनुराग गर्ग, संजीव शर्मा, राजू उपाध्याय, रोहित कटारिया, राज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed