फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   11 including Balyan, Malik and Prajapati filed their nominations.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बालियान, मलिक और प्रजापति समेत 11 ने किया नामांकन

Wed, 27 Mar 2024 03:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 27 Mar 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
11 including Balyan, Malik and Prajapati filed their nominations.
- मुख्य दलों के प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान रही कड़ी व्यवस्था
विज्ञापन


फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान, सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक और बसपा के प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति समेत 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। मुख्य दलों के प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने नामांकन के चार सेट दाखिल किए। इन चारों सेट में अलग-अलग प्रस्तावक रहे। उनके प्रस्तावकों में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, कश्यप समाज के चौधरी राकेश कश्यप, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान रहे। उनके साथ नामांकन स्थल तक प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक भी पहुंचे।
विज्ञापन

पूर्व राज्यसभा सांसद सपा गठबंधन प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। उनके एक सेट में जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी और दूसरे में पूर्व सांसद कादिर राणा प्रस्तावक रहे। बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति ने एक सेट में ही नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावक कंवरपाल सिंह रहे। नामांकन के दौरान उनके साथ बसपा जिलाध्यक्ष सतीश रवि, प्रेमचंद गौतम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने भी दाखिल किया नामांकन
इनके अलावा नामांकन दाखिल करने वालों में निर्दलीय प्रत्याशी मध्य प्रदेश के उज्जैन के गौतम आनंद रहे। जानसठ के चिंदोडा के प्रदीप कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। बुढ़ाना के हुसैनपुर कलां के नील कुमार ने निर्दलीय नामांकन किया। तिसंग के चरण सिंह, कुंदनपुरा के राजकिशोर गर्ग, दिल्ली के ओमपाल सिंह, मुजफ्फरनगर के नंद किशोर पुंडीर, उनकी पत्नी कविता पुंडीर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed