फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धर्मांतरण रोकने को प्रभावी कदम उठाने की जरुरत: राकेश

धर्मांतरण रोकने को प्रभावी कदम उठाने की जरुरत: राकेश

Sat, 06 Apr 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
धर्मांतरण रोकने को प्रभावी कदम उठाने की जरुरत: राकेश
धर्मांतरण रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत: राकेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस युवा शाखा उत्तर प्रदेश एवं नव जीवन सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में श्री हरि वृंदावन सिटी कॉलोनी में भगवान महावीर स्वामी पार्क का भव्य लोकार्पण किया गया।

श्री हरि वृंदावन सिटी कॉलोनी में नवनिर्मित भगवान महावीर पार्क का विकास कार्य स्थानकवासी जैन समाज ने किया, जिसका शुक्रवार को लोकार्पण हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा भारती संगठन संपूर्ण देश में विभिन्न क्षेत्रों चिकित्सा, कौशल विकास एवं सुदूर क्षेत्रों में शिक्षा के प्रचार प्रसार जैसे सेवा कार्य कर रहा है। आज देश में धर्मांतरण को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय विचार धारा के द्वारा ही संपूर्ण विश्व में व्याप्त संकटों से मुक्ति पाई जा सकती है। उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। उन्होंने मानव सेवा को ही माधव सेवा बताया। समारोह में आल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुंबई से आए पारस मोदी जैन ने श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस युवा शाखा उत्तर प्रदेश की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। विश्वस्त मंडल के चेयरमैन केसरीमल बुरड़ जैन ने महावीर पार्क के विकास में योगदान करने वाले पदाधिकारियों के कार्य की सराहना की। मोहर सिंह वैद्य ने कहा कि यदि हम जैन धर्म के अहिंसा के मंत्र पर चले, तो हमें किसी ओर अन्य मंत्र की आवश्यकता नहीं होगी। राजकुमार जैन ने आभार व्यक्त किया। प्रसिद्ध कवि भाई वेद ठाकुर ने अपनी ओजपूर्ण कविता के माध्यम से आतंकवाद और गंदी राजनीति पर प्रहार किया। कवि सौरभ जैन सुमन को अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में आल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस युवा शाखा उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष वरुण जैन, प्रांतीय महामंत्री पुनीत जैन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष मयंक जैन, तरुण जैन, पूर्व प्रधानाचार्य भूदेव सिंह, प्रवीण कुमार गुप्ता, अक्षत गुप्ता, लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय, देवेंद्र वर्मा, राजकुमार गुप्ता, हंसराज जावला, पूनम जैन आदि उपस्थित रहे।संचालन नेमपाल प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed