फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   काव्य संग्रह नैना थके हमार का विमोचन

काव्य संग्रह नैना थके हमार का विमोचन

Mon, 11 Mar 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
काव्य संग्रह नैना थके हमार का विमोचन
मुजफ्फरनगर। साहित्यिक संस्था वाणी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कवयित्री कमलेश कुमारी के काव्य संग्रह ‘नैना थके हमार’ का विमोचन किया गया। एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रख्यात साहित्यकार डा. अजय जनमेजय ने कहा कि साहित्य सृजन आदिकाल से हो रहा है। विषय भी समान है, लेकिन किसी लेखक के सृजन का तरीका उसे दूसरों से अलग बनाता है। विशिष्ट अतिथि डा. एसएन चौहान ने कहा कि कमलेश कुमारी ने अपनी रचना में छंद का सटीक निर्वाह किया है। डा. उमाकांत शुक्ल, डा. ब्रजेश कुमार मिश्र, डा. बिजेंद्र पाल शर्मा, गजेंद्र बटोही, डा. पुष्पलता, हरपाल सिंह अरुण, डा. मुकेश दर्पण, प्रो. जेपी सविता, ब्रजराज स्वरूप आदि मौजूद रहे। संचालन सुनील कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन


ऑडिशन में किया प्रतिभाग
मुजफ्फरनगर। सृजन व गोड वैली फिल्म के तत्वावधान में मिस्टर, मिस एंड मिसेज फेस ऑफ इंडिया का पहला ऑडिशन हुआ। नार्थ इंडिया के राज्यों से आए करीब 50 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। सार्थक चौधरी, हिमानी आर्या निर्णायक रहे। इस अवसर पर निधीश राज गर्ग, अशोक बालियान, अरविंद गुप्ता, राजेश कौशिक, अर्जुन मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed