{"_id":"5c12ad1842c7925d0379d341","slug":"101544727832-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में रिक्शा ने टक्कर मारी, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में रिक्शा ने टक्कर मारी, मजदूर की मौत
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में श्रमिक की मौत
खतौली। बाइक में रिक्शा ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नीचे गिरकर मजदूर घायल हो गया। घायल की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
गांव दाहौड़ निवासी बाबूराम (35) पुत्र सुखबीर मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार की सुबह बाबूराम घर से मजदूरी करने के लिए खतौली के लिए चला था। बाबूराम रास्ते में किसी की बाइक पर लिफ्ट लेकर बैठ गया। गांव गंगधाड़ी मोड़ के पास इलेक्ट्रानिक्स रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाबूराम सड़क पर नीचे गिरकर घायल हो गया। इस दौरान वहां से बाइक चालक और रिक्शा चालक भी फरार हो गए थे। राहगीरों ने सड़क पर घायल पड़े मजदूर के बारे में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई। शव की शनाख्त होने पर पुलिस ने उसके परिजनों को खबर की। बाबूराम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।