{"_id":"5bd750e3bdec22695a4be787","slug":"101540837603-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हो रहे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हो रहे चालान
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हो रहे चालान
मुजफ्फरनगर। यातायात विभाग ने एक बार फिर शहर में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर वाहनों के चालान काटकर वाहन स्वामी के घर भेजने की व्यवस्था शुरू की है। फिलहाल शहीद बचनसिंह चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे का ही इसमें इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन जल्द ही प्रकाश चौक व शिवचौक को भी इससे जोड़ा जाएगा।
शहर में यूं तो सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनका फिलहाल इस्तेमाल लगभग न के बराबर ही है। यही कारण है कि उक्त कैमरे रखरखाव के अभाव में अपनी उपयोगिता भी खोने के कगार पर हैं। अब यातायात विभाग ने एक बार फिर इन सीसीटीवी कैमरों का उपयोग शुरू करने की तैयारी कर ली है, जिसके तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चिह्नित कर उनके चालान काटे जा रहे हैं। टीएसआई राजेश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल योजना के तहत केवल शहीद बचनसिंह चौक स्थित सीसीटीवी कैमरे का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी फुटेज के आधार पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद चिह्नित किए गए वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर एआरटीओ कार्यालय से संबंधित वाहन स्वामी का पता निकलवाकर उनके पते पर चालान भेजे जाते हैं। टीएसआई के अनुसार फिलहाल रोजाना 30 से अधिक चालान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर काटे जा रहे हैं, जिन्हें बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रकाश चौक व शिवचौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी योजना में शामिल कराया जाएगा।