फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एमजी के छात्रों ने देखी संसद

एमजी के छात्रों ने देखी संसद

Sat, 04 Aug 2018 12:35 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
एमजी के छात्रों ने देखी संसद
मुजफ्फरनगर। संसद भवन की कार्यवाही को एमजी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देखा। स्कूल के 30 विद्यार्थी संसद पहुंचे। बच्चों के लिए संसद की कार्यवाही देखना बेहद रोमांचक रहा। एमजी पब्लिक स्कूल के स्काउट गाइड के 30 छात्र-छात्राओं ने संसद की कार्यवाही देखी। छात्रों ने देखा कि किस तरह सांसद सवाल उठाते हैं। लोकसभा स्पीकर से किस तरह बोलने की अनुमति लेते हैं। संसद परिसर में भी छात्र घूमे। छात्रों के दल के साथ जिला ट्रेनिंग कमिश्नर रेणू गर्ग, जिला मुख्य आयुक्त शिव कुमार यादव, जिला सचिव राजीव गौतम भी शामिल रहे। विद्यार्थी क्षेत्रीय सांसद डॉ संजीव बालियान से भी मिले। बच्चों ने इंडिया गेट आदि भी देखा।
विज्ञापन


दस तक होंगे एडमिशन
मुजफ्फरनगर। गांधी पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा ने बताया कि डिप्लोमा पाठ्यक्रम में स्पॉट कांउसिलिंग के उपरांत अवशेष रिक्त सीटों के लिए सूची सूचना पट्ट पर प्रकाशित कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थी दस अगस्त तक प्रवेश ले लें, यदि समय पर नहीं आते हैं तो प्रतीक्षा सूची के आधार पर एडमिशन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


माउंट लिट्रा स्कूल के खातों से हटी रोक
मुजफ्फरनगर। सिविल जज सीनियर डिविजन ने माउंट लिट्रा जी स्कूल के खातों पर लगी रोक हटा दी है। इससे स्टाफ को अब समय से वेतन मिल पायेगा। श्रीराम एजुकेशनल ट्रस्ट के अधिवक्ता तेग बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रस्ट के स्कूल माउंट लिट्रा के खातों पर रोक से स्टाफ को वेतन नहीं मिल पा रहा था। स्कूल संचालन में परेशानियां आ रही थी। मामला सिविल जज सीनियर डिविजन के न्यायालय में था। दोनो पक्षों की सुनवाई के बाद खातों पर लगी रोक हटा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed