फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BTech Student Dies After Tourist Bus Hits Bike in Muzaffarnagar, Cousin Injured

हादसा: मुजफ्फरनगर में टूरिस्ट बस की टक्कर से बीटेक छात्रा की मौत, चचेरा भाई घायल; चालक फरार

Tue, 29 Sep 2026 01:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 29 Sep 2026 01:32 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टूरिस्ट बस की टक्कर से बाइक सवार बीटेक छात्रा की मौत हो गई। हादसे में उसका चचेरा भाई घायल हुआ है, जबकि बस चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
BTech Student Dies After Tourist Bus Hits Bike in Muzaffarnagar, Cousin Injured
- फोटो : संवाद

विस्तार

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। छपार क्षेत्र में बढेडी चौराहे के पास टूरिस्ट बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बीटेक की 19 वर्षीय छात्रा अलीना की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई सादिक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


कॉलेज जाते समय हुआ हादसा
छपार थाना क्षेत्र के गांव बरला निवासी अलीना अपने चचेरे भाई सादिक के साथ बाइक से श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर जा रही थी। अलीना बीटेक की छात्रा थी। बताया गया कि दोनों दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बढेडी चौराहे के पास पहुंचे थे। इसी दौरान हरिद्वार की तरफ से आ रही टूरिस्ट बस ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: फल काटने के बहाने चाकू खरीदा, अनाज के लिए लिया ड्रम; गवाहों की जुबानी हत्याकांड की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में छात्रा की मौत
बस की टक्कर लगने से बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अलीना को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सादिक का उपचार कराया गया।

तहरीर मिलने का इंतजार
सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed