{"_id":"5ac5243f4f1c1bee618b57bb","slug":"101522869311-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"र्रेन से युवक गिरा, बेहोशी की हालत में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
र्रेन से युवक गिरा, बेहोशी की हालत में पड़ा मिला
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहोशी की हालत में मिला युवक
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
चलती ट्रेन से युवक नीचे गिरकर घायल हो गया। पुलिस को दो घंटे बाद तलाश करने पर रेलवे लाइन के बराबर में खाई में युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। होश आने पर युवक ने अपना व पता बताया। युवक को जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।
सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव खुजनगर निवासी नवेद पुत्र जुल्फकार व उसका भाई जावेद बुधवार की सुबह शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से सहारनपुर जाने के लिए बैठे। नवेद ट्रेन की खिड़की पर खड़े होकर सफर कर रहा था, जबकि उसका भाई जावेद डिब्बे में अंदर सीट पर बैठा था। गांव भंगेला व टबीटा के बीच में अचानक झटका लगने पर नवेद ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। सवारियों ने युवक के गिरने पर शोर मचाया। शोर मचाने से यात्रियों में खलबली मच गई। जावेद ने देखा कि उसका भाई नवेद खिड़की पर खड़ा था वह वहां नहीं है। इसलिए आभास हो गया कि ट्रेन से नवेद ही नीचे गिरा है। एक्सप्रेस ट्रेन सीधे मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर जाकर रुकी। ट्रेन के रुकने पर भाई जावेद ने इसकी सूचना स्टेशन पर जीआरपी को दी। जीआरपी ने युवक के गिरने की खबर खतौली थाने को कर दी। सूचना मिलने पर एसआई सुरेश कुमार अपने साथ सिपाहियों को लेकर युवक की तलाश में जुट गए। तलाश करने पर करीब दो घंटे बाद नवेद घायल अवस्था में टबीटा व भंगेला के बीच रेलवे लाइन के बराबर में खाई में बेहोशी हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसे होश आने पर उसने नाम व पता बताया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसके जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है।