फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ

दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ

Sun, 24 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय  मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। तीन दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नुमाइश ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेले का दीनदयाल उपाध्याय और मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, डीएम जीएस प्रियदर्शी, सीडीओ अंकित अग्रवाल एवं बीजेपी जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने मेले में लगाए गए स्टॉल को देखा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति दी। विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी की सोच थी कि समाज के अंतिम व्यक्ति की झोपड़ी तक विकास का उजियारा पहुंचे। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि मेले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से जन सामान्य को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। सभी अधिकारियों का दायित्व है कि हम केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। सीडीओ अंकित कुमार अग्रवाल ने विचार रखे। कृषि विभाग, गन्ना विभाग, उद्यान विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग एवं श्रम विभाग, समाज कल्याण, पशु पालन, डूडा तथा नेडा, कौशल विकास मिशन के अधिकारियों ने विभाग की योजनाओं के संबंध में जनसामान्य को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया गया और निशुल्क दवाई वितरण भी कराया गया। एडीएम वित्त सुनील कुमार सिंह, अशोक बाटला, कुंज बिहारी अग्रवाल, उप निदेशक कृषि नरेंद्र कुमार, डीसीओ ओमप्रकाश यादव, सहायक श्रमायुक्त अनिल कुमार, सूचना अधिकारी कृष्णपाल, डीआईओएस मुनेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी आदि रहे। मंच संचालन सुचिता सैनी, प्रमोद कुमार, विपिन त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed